कोनसा रत्न  पहनें  ?

आपका नाम  बनाये आपके बिगड़े काम

-डॉ  जे के शर्मा

 

आपका नाम  चाहे जो भी हो, इसका प्रभाव,  लाभ व् हानि  सचमुच आपके जीवन पर सदा पड़ता है |  आपकी जन्म कुंडली में जन्म का नाम अर्थात चन्द्र-नक्षत्र आधारित नाम चाहे जो हो, आपका प्रसिद्ध नाम भी /ही आपके जाब-कार्य-व्यापार में पूरा प्रभाव डालता है | शास्त्रों में निहित निम्न श्लोक कृपया पढ़ें :-

विवाहे सर्व मांगल्ये यात्रादो ग्रह गोचरे,  जन्म राशे प्रधानत्व नामराशी न चिन्तयेत |

देशे ग्रामे गृहे युध्दे सेवायां व्यवहारके,  नाम राशे प्रधानत्व जन्म राशि न चिन्तयेत |

अर्थात विवाह मंगल कार्य, यात्रा आदि के लिए जन्म राशि प्रधान रहेगी, प्रसिद्ध नाम राशी का विचार न करें जबकि देश गाँव युद्ध सेवा-नोकरी आदि व्यवहारों के लिए प्रसिद्ध नाम राशि प्रधान रहेगी-प्रभावी रहेगी व् जन्म राशि का  विचार न करें  

 

पाठकों में जो ज्योतिष का ज्ञान रखते हैं वे मानेगे कि  किसी की चन्द्र राशि व् इससे पहली राशि पर जब शनि आते हैं तो शनि साढ़ेसाती शुरू होती है | इसी प्रकार, यह  अनुभव किया जा ससकता हैं कि जब किसी की प्रसिद्ध नाम राशि पर शनि गोचर में चल रहा हो, तब भी शनि साढ़ेसाती जैसे प्रभाव उस व्यक्ति पर आते हैं |

 

आइये जांच करें :-

प्रिय पाठको, जिन लोगों की जन्म कुंडली नहीं हैं, जन्म तारीख व् समय नहीं हैं, वे लोग अपने चल रहे प्रसिद्ध नाम को नीचे लिखी राशियों में ढूंढ कर अपनी प्रसिद्ध नाम की राशि को चुने | राशि के आगे उनके जीवन का विशेष वर्ष भी लिखा हैं जिसमे उन्हें बहुत अधिक अच्छे  लाभ हुए व् भाग्य  जागा | यदि दिए गये वर्ष में  लाभ व् भाग्य उदय नहीं हुआ तो निश्चित हैं कि उस व्यक्ति की राशि का स्वामी उसके जन्म समय से ही वक्री, नीच, नकारात्मक, अस्त या  6, 8, 12 वें घर में रहा होगा  जिसने उसे अपने वर्ष में लाभ आदि नहीं दिए |

आपकी नाम राशी पर आधारित रत्न पहनने का सुझाव दिया जा रहा  है | राशी रत्न असली पहने व् उस समय पहने जब  राशि  स्वामी ग्रह वक्री न हो या नीच न हो | (सूर्य कार्तिक में नीच, चन्द्रमा वृश्चिक राशी पर नीच, मंगल कर्क में नीच, बुध मीन में नीच, गुरु मकर में नीच, शुक्र कन्या पर नीच, शनि  मेष पर नीच, राहू  धनु पर नीच व् केतु मिथुन पर नीच होते हैं |

आपकी नाम राशि के स्वामी की विम्शोतरी दशा चल रही हो तब भी राशी रत्न पहनना लाभकारी रहेगा |

अभी बुध सिंह में 5 सितम्बर तक व् शनि वृश्चिक में 25 अगस्त तक वक्री चल रहे हैं |

कृपया चेक करें :-

 

मेष राशि:    (नाम अक्षर:चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ): भाग्योदय व् लाभ - जीवन का 28 वां वर्ष-मंगल ग्रह मूंगा पहने |

वृष राशि:    ( नाम अक्षर: ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वू,वे,वो ): भाग्योदय व् लाभ - जीवन का 25 वां वर्ष-शुक्र ग्रह  - जरकन या हीरा  पहनें |

मिथुन राशि:  (नाम अक्षर:क,की,कु,घ,ड,छ,के,को,ह): भाग्योदय व् लाभ - जीवन का 32 वां वर्ष-बुध ग्रह  - पन्ना पहनें |

कर्क राशि:    (नाम अक्षर:हि,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो): भाग्योदय व् लाभ - जीवन का 24 वां वर्ष-चन्द्र ग्रह   - सुच्चा मोती  पहनें |

सिंह राशि:    (नाम अक्षर:मा,मी,मू,में,मो,टा,टी,टू,टे): भाग्योदय व् लाभ - जीवन का 22 वां वर्ष-सूर्य ग्रह   - माणिक पहनें |

कन्या राशि:  (नाम अक्षर:टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठ,पे,पो): भाग्योदय व् लाभ - जीवन का 32 वां वर्ष-बुध ग्रह  - पन्ना पहनें |

तुला राशि:   (नाम अक्षर:रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते): भाग्योदय व् लाभ - जीवन का 25 वां वर्ष-शुक्र ग्रह   - जरकन या हीरा पहनें |

वृश्चिक राशि: (नाम अक्षर:तो,ना,नी,नू,नेनो,या,यी,यू): भाग्योदय व् लाभ -  जीवन का 28 वां वर्ष-मंगल ग्रह  - मूंगा पहनें |

धनु राशि:    (नाम अक्षर:ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे): भाग्योदय व् लाभ - जीवन का 18 वां वर्ष-गुरु  ग्रह  - पीला पुखराज पहनें |

मकर राशि:   (नाम अक्षर:भो,ज,जा,जी,जे,जो,खा,खी,खु,खे,खो,गा,गी): भाग्योदय व् लाभ जीवन का 30 वां  व्  विशेषकर 36 वां वर्ष- शनि ग्रह  - नीलम पहनें |

कुम्भ  राशि:  (नाम अक्षर: गु,गे,गो,सा,सी,सु,से,सो,दा): भाग्योदय व् लाभ जीवन  का 30 वां  व्  विशेषकर 36 वां वर्ष- शनि ग्रह   -नीलम पहनें |

मीन  राशि:  (नाम अक्षर: दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,चि): भाग्योदय व् लाभ - जीवन का 18 वां वर्ष-गुरु ग्रह  - पीला पुखराज पहनें |

 

प्रसिद्ध नाम से भविष्य जानें  - आइये प्रयोग करें :-

कोई भी ज्योतिषी, प्रश्नकरता की  प्रसिद्ध नाम की राशि को लग्न में स्थापित करके शेष कुंडली तैयार करे | आज के चलित गोचर ग्रह उस कुंडली में स्थापित करें | अब, लग्न या प्रसिद्ध नाम स्वामी ग्रह किस घर में स्थापित हुआ है, जांच करें |  शुभ भाव-घर पर है तो शुभ लाभ,  अन्यथा जिस भाव में हैं उस के हानिकारक-नकारात्मक  प्रभाव जातक पर-प्रश्नकर्ता पर पड़ रहे होंगे | ज्यों ही राशि स्वामी उस भाब-घर से आगे अच्छे भाव-घर में जायेगा,  प्रश्नकर्ता का कार्य आदि होने का परिणाम उसी प्रकार होगा | प्रश्नकर्ता का प्रश्न किस भाव-घर से हैं व् किस ग्रह से सम्बन्धित है, यह भी जांच करना आवश्यक होता है |

 

लेखक पिछले 20 वर्षों से प्रसिद्ध नाम के आधार पर तुरंत फ़ोन पर ही प्रश्न का उत्तर दे देता है व् उत्तर सटीक, फलित व् बताये गये समय पर कार्य होने का विश्वासपूर्ण संकेत देता हैं  |

यह सुझव दिया जाता है कि लग्न अर्थात आपकी प्रसिद्ध नाम राशी के स्वामी को विभिन्न उपायों से अधिक से अधिक मजबूत किया जाये जिससे शारीरिक कष्ट व् अनावश्यक टेंशन दूर हो | अपनी प्रसिद्ध नाम राशि का स्टोन पहनना भी अच्छा होता है जिस समय नाम राशि का स्वामी ग्रह मार्गी हो तथा छ्टे, आठवें व् बाहरवें भाव-घर में न हो या शत्रु क्षेत्री न हो |

 

जिन लोगों ( स्त्री-पुरुष ) को उनके जन्म की तारीख या समय या दोनों चीज़ें नहीं पता, वे इस ढंग से अपना भविष्य ज्योतिषी के माध्यम से पता करवा सकते हैं | इसी प्रकार प्रसिद्ध नाम राशि के आधार पर भविष्य वाणी की जा सकती है |

मुफ्त में आप  एक  बार में  एक प्रश्न वेबसाइट  www.panditjksharma.com  पर  ईमेल This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it.  पर  अपना नाम, जन्म तारीख, जन्म समय, जन्म स्थान का जिला भेज कर पूछ सकते हैं  | यह सुविधा केवल एक बार मिलती है |

ज्योतिष का ज्ञान रखने वाले विद्वान उपरोक्त का खंडन तथा  आलोचना  करें व् कमियां  लिखें तो मैं अपने ज्ञान वृद्धि के लिए उनका धन्यवादी होऊंगा  | आलोचना करते हुए अपना तर्क अवश्य दें |अकारण या नास्तिक होने पर अज्ञानी की तरह टिप्पणी करने से क्या लाभ ?

नारायण, नारायण |